पारिवारिक विवादों में बनेगी सहमति तभी भूमि अधिग्रहण की राशि का होगा भुगतान, अन्यथा पैसा बैंक में

राहुल कुमार की रिपोर्ट:-

पारिवारिक विवादों को आपस में सुलझाते हुये आपसी सहमति बनाये और कंपनी पैसा भुगतान करने के लिए तैयार है अन्यथा राशि को बैंक में जमा कर दिया जाएगा। न्यायालय के फैसले के बाद ही आपको राशि मिल पाएगी। उक्त बातें दाउदनगर-नासरीगंज सोनपुल निर्माण करा रही एचसीसी कंपनी सभागार में किसानों के साथ बैठक करते हुये जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो० मंजूर अली ने कही। उन्होंने कहा कि पैसा जमा होने के बाद भूमि पर पुल निगम का अधिकार बन जाएगा और फैसला आने पर ही आप उस राशि को पा सकते हैं। पारिवारिक विवादों में आपसी सहमति बनाये और कंपनी पैसा भुगतान करने के लिए तैयार है। जो सहमत नहीं हैं या कोर्ट में वाद लाये हैं उनका पैसा जमा हो जाएगा और माननीय न्यायालय द्वारा फैसला आने पर ही पैसा मिलेगा। एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि पारिवारिक विवाद समाप्त होने पर उसे सतत लीज कर निबंधन किया जाएगा और निबंधन होते ही उन्हें राशि प्रदान कर दी जाएगी। पूर्व में किसानों के साथ कई दौर की बैठक हो चुकी है और यह अंतिम बैठक है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि सहमति बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि झूठा वाद लाकर निर्माण में विलंब करने पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कारवाई भी हो सकती है। एचसीसी के पीएम एम श्रीनिवास राव ने कहा कि एक-एक वाद की फाईल खोली जाएगी। नोट सीट बनेगा और उसके बाद निष्पादन किया जाएगा। पहले दाउदनगर के रैयती भूमि का निष्पादन कर उसके बाद तरारी के भूमि का निष्पादन किया जाएगा। इस बैठक के बाद शेष बचा हुआ तेरह करोड रूपये बैंक में जमा कर दिया जाएगा। वाद संख्या-01 पानवती कुंवर के सभी फरिकैनों को बुलाया गया उनमें से एक लक्ष्मण सिंह अनुपस्थित रहे तथा इसमें सहमति नहीं बन पाई। वाद संख्या-02 रामकृत यादव वैगरह की भी सुनवाई की गयी। तरारी से आये किसान श्यामबिहारी सिंह, अर्जुन सिंह, दाउदनगर के गौरीशंकर प्रसाद, नागा सिंह, दिलीप कुमार आदि का कहना था कि बहुत से किसानों का एलपीसी बन चुका है फिर भी भुगतान में विलंब हो रहा है। अभी भी 16 एकड बकाश्त भूमि का निष्पादन बाकी है। रैयती वाला सात एकड़ भूमि भी तरारी में बचा हुआ है। तीन एकड़ वाले भूमि में डीएम के यहां सुनवाई चल रही है। कई किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा जिसे सुनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया गया। 

इस मौके पर अंचल पदाधिकारी विनोद सिंह, कंपनी के प्रशासक आशुतोष कुमार पांडेय के अलावे किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.