इलाके के ईंट भट्ठों पर दर्ज की जा रही है प्राथमिकी

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

दाउदनगर प्रखंड के सात ईंट भट्ठों पर सीओ विनोद सिंह द्वारा दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। डीएम एवं जिला खनन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेजनारायण राय एवं सीओ ने विभिन्न ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड से अनापति प्रमाण पत्र प्राप्त किये बिना ही सात ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा था। इन ईंट भट्ठो में बाबा ईंट उद्योग केरा, गणेश ब्रिक रामनगर, काजल ईंट उद्योग ठाकुर बिगहा, शंकर मार्का सिपहां, माता ईंट उद्योग केरा, केरा ईंट उद्योग केरा व बाबा ईंट उद्योग केरा शामिल है। इन ईंट भट्ठो के संचालकों से जब कागजात की मांग की गई तो इनके द्वारा कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। इन सातों ईंट भट्ठों के खिलाफ दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.