मेहनत का ही परिणाम एक सुखमय जीवन को प्रदान करता है=नीरज गुप्ता

नव ज्योति शिक्षा निकेतन द्वारा वार्षिक परीक्षा सह साइंस एक्जिविशन का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया,जिसका उर्द्घाटन राष्ट्रीय मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य विंध्याचल चौधरी एवं विद्यालय के निदेशक नीरज गुप्ता उर्फ़ महेश टण्डन ने संयुक्त रूप में दिप प्रज्वलित कर  किया।

श्री चौधरी ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है,अशिक्षित व्यक्ति पशु के के समान है।

निदेशक नीरज गुप्ता ने कहा बच्चों को हमेशा मेहनत करना चाहिये मेहनत का ही परिणाम एक सुखमय जीवन को प्रदान करता है।

श्रमण संस्कृति का वाहक- दाउदनगर के लेखक व वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र कश्यप ने कहा कि जीवन में हर क्षण परिक्षा चलती रहती है| पढाई में अंक तय है किन्तु जीवन की परिक्षा में अंक तय नहीं होता| जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अधिक सफल होंगे| कम या अधिक सफल होना आपके परिश्रम पर निर्भर करता है|

सभी सफल छात्र व् छात्रा को सम्मानित किया गया।
स्कुल के छात्राओं ने गीत संगीत की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर शिक्षक सुमन पाण्डेय,पिंटू कुमार,नवीन पाण्डेय,शिव शंकर कुमार,शिक्षका मिना पाण्डेय,वैजन्ती देवी,सोनल कुमारी,अमीषा कुमारी ,प्रीती कुमारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

मंच के संचालन वेद प्रकाश एवं प्राचार्य दीपक कुमार ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.