ट्रस्ट द्वारा की गई अगलगी पीड़ितों की मदद


     पुराना शहर वार्ड संख्या तीन के अम्बेदकर नगर में पिछले दिनों अगलगी की घटना के पीड़ीतों के बीच सुधाकर मिश्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से दरी एवं कपड़ा वितरित किया गया। पीड़ित विनोद राम, जनार्धन राम, रामबली राम, गुणा राम, भूषण राम, रविन्द्र राम, महेन्द्र राम, सुरेश राम, नथुनी राम एवं  दीपनारायण राम के परिवारों को मदद पहुंचाई गई।एस. एम.चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव चिंटू मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना अक्टूबर 2012 में की गई।इस संस्था की सोच हमेशा से ही सर्व जन सुखाय और सर्व जन हिताय की रही है। श्री मिश्र ने बताया कि असहायों,पीड़ितों एवं युवाओं के लिए हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते रहेंगे। संस्था के कोषाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि आगे भी संस्था मदद करेगी।इस पुनीत कार्य मे धरती सुरक्षा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक नीरज कुमार मिश्रा,अजय पांडेय,अनुज पांडेय,अजय उपाध्याय,प्रभात छोटू,डॉ विकास मिश्रा,अविनाश रंजन,जहांगीर अख्तर,शिक्षक सुखदेव राम,प्रशांत मिश्रा,भोला अंसारी,मोनू सहित अन्य उपस्थित रहें।                                                   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.