Technology: Stop accepting Candy Crush invitations.
By: Md. Irshad Ahmad (Chief Technology Officer at www.excellencetech.com)
हम सभी विभिन्न प्रकार के लोगों के साथ जुड़े हुए हैं जिनकी पसंद भी अलग होती है। हमें उनकी भावनाओं की क़दर करनी पड़ती है। हमारे भी कुछ मित्र Candy Crush खेलना पसंद करते हैं और खेल खेल में ऐसा मोड़ आ जाता है कि ना चाहते हुए भी उन्हें इस खेल के लिए हमारी मदद की आवश्यकता पड़ जाती है। बस एक बटन क्लिक करते ही दोस्तों के पास आमंत्रण (Invitation) पहुँच जाती है। जिन्हें यह खेल पसंद नहीं उनके लिए यही Invitation सर दर्द बन जाता है। हम उन्हें बोल भी नहीं सकते और नाही उन्हें ब्लॉक कर सकते।
जैसा कि मैंने आपसे वादा किया था कि जल्द ही हम आपको इससे छुटकारा पाने का तरीका बताएँगे, तो पेश है Candy Crush से छुटकारा पाने का आसान तरीक़ा 6 स्टेप्स में:
1. किसी लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर से अपने फेसबुक अकाउंट में लॉगिन करें। ध्यान रहे कि यह उपाय अभी तक हम मोबाइल में नहीं ढुंड पाए हैं।
लॉगिन करने के पश्चात अपने प्रोफाइल पेज में जाएँ और स्क्रीन को तब तक नीचे की तरफ करें जब तक आपको Games का लिंक दिकही नहीं दे। Games पर क्लिक करें तो आपको दूसरी स्क्रीन दिखाई देगी।

Step-1
2. इस स्टेप में आप Activity बटन पे क्लिक करें।

Step-2
3. इस स्क्रीन में आप Invites पे क्लिक करें। क्लिक करते ही आपको इसी पेज में दाहिने हिस्से में Candy Crush दिखाई देगी।

Step-3
4. जिस किसी ने भी आपको Invitation भेजा है, आपको ओ सारी लिस्ट दिखेगी। आप इस स्क्रीन में क्रॉस (X) बटन पे क्लिक करें।

Step-4
5. इस स्क्रीन में आपको Block Candy Crush Saga? पे क्लिक करें।

Step-5
6. आखरी स्क्रीन में आपका कन्फर्मेशन चाहिए। आप Confirm बटन पे क्लिक करें।

Step-6
तो इस प्रकार आप अनचाहे आमंत्रण से निजात पा सकते हैं।
