वार्ड संघ का गठन 

दाउदनगर प्रखंड के महावर पंचायत भवन पर वार्ड संघ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मंजू देवी अध्यक्ष, शोभा देवी सचिव तथा चंद्रावती देवी कोषाध्यक्ष चुनी गयी। कार्यकारिणी सदस्यों में सरोज देवी, सरस्वती देवी, जिरमणिया देवी आदि हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ललिता देवी ने की तथा लोगों से संघ का मजबूत करने का आहवान किया। उन्होंने कहा जिला स्तर पर भी वार्ड संघ का संगठन बनाया जाएगा। वहीं चैरी में भी उपमुखिया गीता देवी की अध्यक्षता में चैरी पंचायत वार्ड संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रामबाबू प्रसाद अध्यक्ष, सचिव रामाकांत प्रसाद तथा कोषाध्यक्ष रामाधार सिंह चुने गये। कार्यकारिणी सदस्यों में विरेन्द्र पासवान, रविंद्र कुमार, रीता कुमारी, सुशीला देवी, रीता देवी, राजाराम आदि हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.