छठी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चहारदीवारी का होगा निर्माण 

छठी का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु)

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

आज दिनांक 10 अप्रैल 2017 को दाउदनगर के सत्संग नगर में श्रीरामचरितमानस यज्ञ समिति द्वारा भगवान श्रीराम की छठी धूमधाम से मनायी गयी। हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित देवशरण मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ संपन्न कराया। इसके बाद हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर छठी का प्रसाद ग्रहण किया।

ओबरा विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंहा भी पहुंचे। जिन्हें यज्ञ समिति द्वारा सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि सत्संग नगर में चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। पूरब की तरफ का चहारदीवारी गिर चुका है। इधर चहारदिवारी की आवश्यकता है। यज्ञ कमेटी से जुडे लोगों ने विधायक से सत्संग नगर में चहारदिवारी की मांग की थी। इस पर उन्होंने घोषणा की। इस अवसर पर यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अटल बिहारी, सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मुनीलाल प्रसाद, नरेेंद्र देव, मुन्ना कुमार, पप्पु गुप्ता, केदारनाथ सिंह, कृष्णा प्रसाद एवं अमृतेश कुमार उर्फ बबुआ जी, रामजी प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वहीं पुराना शहर स्थित जोडा मंदिर परिसर में भी भगवान श्रीराम की छठी परंपरा एवं उल्लासपूर्वक मनायी गयी। पंडित राधामोहन मिश्र एवं किशोरी मोहन मिश्र ने पूजा अर्चना कर भगवान का भोग लगाया और प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया। छठी में थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के अलावे ललन सिंह, संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू, वार्ड पार्षद बसंत कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। ब्रजेश पाठक, विवेकानंद मिश्र आदि ने कार्यक्रम को संपन्न कराने में भूमिका निभाई। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.