जलभरी यात्रा के साथ यज्ञ की हुई शुरूआत 

श्रीरामचरितमानस यज्ञ समिति द्वारा आयोजित श्रीरामचरितमानस यज्ञ का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के बीच सत्संग स्थल स्थित यज्ञ मंडप में हुआ। सुबह में शोभा यात्रा के साथ जलभरी यात्रा निकाली गई। यह जलभरी यात्रा सत्संग स्थल से निकलकर मुख्य बाजार, मौलाबाग रोड होते हुये भखरूआं मोड पहुंची और वहां से वापस लौटकर मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर तालाब में मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी की गई। काफी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु हाथ में कलश लिये जलभरी यात्रा में शामिल हुये। पूजा व्यवस्थापक प्रमुख पप्पु गुप्ता ने बताया कि 701 कलश के साथ जलभरी की गई। जलभरी यात्रा में सुनील केसरी, संजय प्रसाद उर्फ चुन्नु, विवेकानंद मिश्र, श्रीरामचरितमानस यज्ञ समिति के अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व वार्ड पार्षद केदारनाथ सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी, रालोसपा नेता चंद्रभूषण वर्मा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये। वहां से सत्संग नगर स्थित यज्ञ स्थल पर वापस लौटने के बाद पंचांग पूजन व कलश पूजन कराया गया। आचार्य रघुवंशमणि पांडेय, हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित देवशरण मिश्र, पंडित अशोक पाठक, कृष्ण कन्हैया मिश्र आदि ने वेदी पूजन समेत अन्य विधियां संपन्न कराई। पंडित देवशरण मिश्र ने बताया कि वेदी पूजन, भगवान श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन, हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कराई गई। अग्नि प्रवेश कराया गया। शाम से फेरी की शुरूआत भी हुई। यह यज्ञ पांच अप्रैल तक चलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.