बाल कांड का हुआ समापन 

दाउदनगर अनुमंडल-रामनवमी के अवसर पर श्रीरामचरितमानस यज्ञ समिति द्वारा सत्संग नगर स्थित सत्संग स्थल पर श्रीरामचरितमानस का पाठ श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा है। पूजा व्यवस्थापक प्रमुख पप्पु गुप्ता ने बताया कि नवाह परायण पाठ में कुल सात अध्याय हैं। बाल कांड का समापन हुआ। अयोध्या कांड का पाठ शुरू हुआ है। इसके बाद अरण्य कांड, किष्किंधा कांड, सुंदर कांड, लंका कांड व उतर कांड का पाठ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवाह परायण पाठ के दौरान 9 दिन में मास परायण के विश्राम स्थान 30 बार हैं। इस दौरान व्रती द्वारा पाठ बंद कर शरबत, चाय पीया जाता है। इसके बाद वे पुनः पाठ पर बैठ जाते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.