आरक्षण को समाप्त करना चाहती है भाजपा

संतोष अमन की रिपोर्ट:

राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों में मिली सफलता से उत्साहित भाजपा केंद्र सरकार द्वारा लागू आरक्षण को समाप्त करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नया अध्यादेश लाकर वी. पी. सिंह के समय लागू किये गये आरक्षण में संशोधन करने के लिए प्रयासरत है। डॉ भीमराव अंबेदकर द्वारा दिया गया संविधान राममनोहर लोहिया का समाजवाद, जयप्रकाश नारायण का संपूर्ण क्रांति एवं कर्पूरी ठाकुर का अभिवंचित वर्गो के विकास के सपनों को भाजपा और उसकी संघ की नीतियां चकनाचुर करने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए सभी अभिवंचित वर्गो को एकजुट रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.