विधायक ने किया उच्च विद्यालय बनाने की मांग

संतोष अमन की रिपोर्ट:

ओबरा विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंहा ने बिहार विधानसभा में दाउदनगर प्रखंड के अंकोढा पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय सिपहां को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से की है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को उच्च विद्यालय में परिणत किया जाता है तो अंकोढा, सिपहां, जमुआंवा, महावर, केरा, पूर्णा बिगहा, अकबरपुर आदि गांवों के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। उन्हें माध्यमिक शिक्षा के लिए दूर के विद्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

जानकारी देते हुये राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शून्यकाल के दौरान उन्होंने ओबरा प्रखंड के गैनी पंचायत स्थित अरी नाला पर पुल निर्माण की मांग को रखा। तर्क देते उन्होंने कहा कि पुल जाने से सिंचाई सुविधा के अलावे अरी, परिहारा, गैनी, चंदा, चंदरी, कुषा, मोमिंदपुर, शकलखोरी आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.