
संतोष अमन की रिपोर्ट:
दाउदनगर प्रखंड के वार्ड सदस्यों के प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए 23 मार्च को प्रखंड के वार्ड सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। जानकारी देते हुये वार्ड सदस्य प्रतिनिधि विजय सिंह एवं तरार पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि श्रीराम शर्मा ने बताया कि प्रखंड स्तरीय वार्ड संघ का गठन करने के साथ-साथ पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा तथा विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी।