विधायक ने उठाये जनहित के मुद्दे

संतोष अमन की रिपोर्ट:

ओबरा विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंहा ने विधानसभा में शून्य काल के दौरान जनहित के मुद्दे उठाये। राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विधायक ने एनएच-98 से तरारी गांव तक सड़क निर्माण कराने की मांग की। तरारी एक बहुत बडी आबादी वाला गांव है साथ ही पंचायत मुख्यालय भी है। सड़क की हालत जीर्ण-शीर्ण है। ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। पैदल चलना भी मुश्किल है। श्री सिंह ने बताया कि विधायक ने दूसरा प्रश्न निवेदन के माध्यम से विधानसभा में उठाते हुये बुकनापुर गांव के वज्रपात पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। बुकनापुर निवासी रामव्रत सिंह का वज्रपात से घर गिर गया था और उनका एक लड़का घायल हो गया था। उनके दो बैल व एक भैंस भी मर गये थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.