धर्मनिरपेक्ष ताक़तों का विखराव भाजपा की जीत का मुख्य कारण- डॉक्टर प्रकाश चंद्रा

संतोष अमन की रिपोर्ट:
हाल ही में हुए पाँच राज्यों की विधान सभा चुनाव के परिणाम तथा सत्ता के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति को देखते हुए राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रकाशचंद्रा ने भाजपा की इस जीत को लोकतंत्र के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि लगातार सफलता मिलते रहने से मन में तानाशाही जैसी प्रवृति बनती है और तानाशाही किसी भी लोकतंत्र के लिए खतरनाक होता है। इन्होने कहा कि भाजपा की जीत का मुख्य कारण धर्मनिरपेक्ष ताकतों व मतों का विखराव है। चुनाव के पहले रैली के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा शमशान व कब्रिस्तान पर दिए गए बयान  की राजनीति ने हिन्दू वोटों का ध्रुवीकरण किया। सपा की हार की वजह धर्मनिरपेक्ष मतों का विखराव है।                                          

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.