मटका फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

आज दिनांक 14 मार्च 2017 को दाउदनगर प्रखंड के नवरतन चक में नेहरू युवा क्लब के द्वारा मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्धघाटन दाउदनगर युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष श्री अरुण कुमार यादव ने किया। श्री यादव ने कहा कि होली त्यौहार  आपसी एकता और ख़ुशी का त्यौहार है। सभी लोग मिल-जुल के इस पर्व को मनाएं। इस तरह का आयोजन कर नेहरू युवा क्लब ने आपसी एकता बढ़ाने का कार्य किया है। इस कार्यक्रम के लिए क्लब के सभी सदस्य को बधाई देता हूं।
इस मौके पर मंटू यादव, संजीत यादव, धर्मेंद्र यादव, क्लब के ब्रजकिशोर मंडल और सारे सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.