भाजपा नेताओं ने निकाला विजय जुलूस

उतर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने से अहलादित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर जीत की खुशी मनाई। विजय जुलूस लखन मोड़ से निकलकर चावल बाजार, मेन बाजार होते फाटक चैराहे तक गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि यूपी में भाजपा की जीत जनता की जीत है यह पूरे देश के लिए संदेश है आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी भाजपा की जीत तय है। यूपी के सभी वर्ग के जनता ने भाजपा को समर्थन देकर जनादेश दिया है। हम इस जनादेश का सम्मान करते हैं। कार्यकर्ताओं ने रंग अबीर उडाकर एक दूसरे को बधाई दिया, मिठाईयां भी बांटी गई। जुलूस में भाजपा के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, भाजयूमो प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, विवेकानंद मिश्र, सुनील दूबे,  चंदन कुमार ,संतोष अमन, आर्य अमर केसरी, रविशंकर कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। वहीं भाजपा की नगर इकाई ने दाउदनगर में चाय का स्टाॅल लगाया। नगर अध्यक्ष शंभू कुमार, अटल बिहारी, रामजी मालाकार, नारायण प्रसाद तांती, रंजन कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। शमशेरनगर बाजार में भी दीपक कुमार के नेतृत्व में लडडू बांटा गया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया गया।

एनडीए ने जताई खुशी

रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ बबलू ने भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं एनडीए की नीतियों की जीत है। केंद्र सरकार द्वारा देश में जो विकास की लहर उत्पन्न की गई है उससे आम जनता में खुशी की लहर है। रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ रंजीत, उमानाथ भगत आदि ने भी भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। वहीं लोजपा के प्रदेश महासचिव उपेंद्र यादव ने कहा कि जनता ने विकास व सुशासन को देखते हुये एनडीए को जनादेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.