
दाउदनगर प्रखंड के संसा गांव में मिट्टी का भसान गिरने से 42 वर्षीय वकील महतो की मौत हो गई। घटना बुधवार की है। जानकारी देते हुये मुखिया प्रतिनिधि देववंश ठाकुर ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर पर मिटटी लाद रहा था। उसी दौरान भसान गिर गया। गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में उसकी मौत दाउदनगर लाते समय हो गई।