केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत करते एनडीए नेता व कार्यकर्ता

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर के गया रोड में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री एवं काराकाट सांसद उपेंद्र कुशवाहा का एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वे दाउदनगर होते हुये बरपा गांव में हो रहे ज्ञान यज्ञ में शामिल होने जा रहे थे। एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला से लाद दिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार तिवारी, ओबरा विधानसभा क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी रहे चंद्रभूषण वर्मा, अशोक शर्मा, संजय वर्मा, विवेकानंद मिश्र, संजय वर्मा, दिनेश वर्मा, हरेंद्र शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थेँ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.