
संतोष अमन की रिपोर्ट:
दाउदनगर अनुमंडल के हसपुरा प्रखंड प्रमुख एवं औरंगाबाद जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष संजय मंडल को बिहार राज्य प्रमुख संघ का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। श्री मंडल ने बताया कि पटना में बिहार राज्य पंचायत परिषद भवन में मंगलवार को बिहार राज्य स्तरीय प्रमुखगणों की बैठक हुई, जिसमें उन्हें प्रदेश महासचिव चुना गया है। श्री मंडल ने बताया कि राज्य स्तर पर अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही पंचायत समिति सदस्यों की समस्याओं से राज्य सरकार को अवगत कराते हुये समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे।