पंचायत स्तर पर होगा अनुश्रवण समिति का गठन

             बैठक करते प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार

संतोष अमन की रिपोर्ट:

प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। अनुपस्थित पदाधिकारियों से कारण पूछने का निर्णय लिया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में माॅडर्न शौचालय एवं यूरिनल का निर्माण कराये जाने का निर्णय भी लिया गया है। जिसके लिए जमीन उपलब्ध करवाने के लिए सीओ द्वारा आश्वस्त किया गया। बताया गया कि पांच सीटों वाला शौचालय एवं पांच यूरिनल से युक्त प्रसाधन केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। अंचल कार्यालय के कार्यो की समीक्षा करते हुये कई सदस्यों ने आरटीपीएस आईटी सहायक ओमप्रकाश एवं कार्यपालक सहायक माधुरी कुमारी को हटाने की मांग की। मापी पर चर्चा के दौरान सीओ विनोद सिंह द्वारा बताया गया कि दाउदनगर अंचल में प्रभार के सहारे अमीन का कार्य हो रहा है। ओबरा के अमीन प्रभार में हैं तो कभी हसपुरा के अमीन से काम लिया जा रहा है। आपूर्ति विभाग पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने कहा कि आवंटन की सूचना जनप्रतिनिधियों को भी मिलनी चाहिए।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि जल्द ही पंचायत स्तर पर अनुश्रवण समिति का गठन करा दिया जाएगा। उपप्रमुख नंद शर्मा ने विभिन्न विभागों से संबंधित मामले उठाये। पंसस दयानंद पासवान, पंसस विकास कुमार, अंकोढ़ा पंचायत के मुखिया कुणाल प्रताप, महावर मुखिया अशोक कुमार वर्मा, कनाप मुखिया विजय कुमार समेत अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मामले उठाये गये। बैठक के अंत में बीडीओ अशोक प्रसाद ने पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लगाये गये आरोपो पर खेद प्रकट करते हुये उम्मीद व्यक्त किया कि पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपने रवैये में सुधार लाएंगे। इस मौके पर पंसस रीतम देवी, संजू देवी, विजांती देवी, सुशीला देवी, संगीता देवी, उर्मिला देवी, नंदेश कुमार शर्मा, आफताब आलम, मुखिया प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार सिंह, राकेश कुमार ठाकुर, देववंश ठाकुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थें।

                           बैठक में उपस्थित सदस्य

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.