होली मिलन समारोह सह हास्य व्यंग्य कवि गोष्ठी………………………………………


 रविवार को स्थानीय क्लब रोड स्थित गृहिणी माँल में औरंगाबाद जिला की 27साल पुरानी साहित्य ,कला व संस्कृति की संवाहक संस्था “साहित्य कुंज” द्वारा होली मिलन समारोह सह हास्य व्यंग्य कवि गोष्ठी आयोजित की जायेगी, जिसमें जिले के साहित्यकार,कवि पत्रकार,एवं समाजसेवी भाग लेंगे ।
        उपरोक्त जानकारी देते हुये संस्था के संस्थापक महासचिव एवं युवा कवि अरविन्द अकेला ने कहा कि उपरोक्त समारोह में सासंद सुशील कुमार सिंह,युवा विधायक आनंद शंकर प्रोफेसर टी.एन. सिन्हा,महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के जगदीश सिंह,पेंसनर समाज के जगन्नाथ सिंह , साक्षरता मिशन के सचिव सिद्धेश्वर विद्धाथी,खादी ग्रामोधोग के पुव अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव,पत्रकार प्रियदर्शी किशोर श्रीवास्तव,कमल किशोर,रवि सिंह ,ओम प्रकाश

,सनोज कुमार,सुबोध कुमार, विपुल कुमार,श्रीराम अम्बष्ठ,गोपाल सिंह,समकालीन जबाबदेही के संपादक सुरेन्द्र कुमार मिश्र, डा.सतीशचन्द्र राय,कवि कालिका सिंह,अरुण औरंगाबादी,सावन औरंगाबादी,दिल औरंगाबादी.शब्बीर अहमद शब्बीर. फिरोज अख्तर फिरोज सहित दर्जनों लोगों के भाग लेने की संभावना है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.