
संतोष अमन की रिपोर्ट:
दाउदनगर थाना क्षेत्र के कनाप गांव निवासी दिनेश शर्मा ने डीजल मशीन चोरी से संबंधित प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज कराई है। यह घटना 28 फरवरी की है। उनके द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि डीजल मशीन बागीचा में लगा हुआ था। उनके खेती का काम करने वाले जितेंद्र साव ने मशीन चोरी होने की सूचना एक मार्च को दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।