अनियंत्रित बाइक ने ली किशोर की जान, मां का रोते-रोते बुरा हाल

 

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर-गोह रोड स्थित रेपुरा बस स्टैंड के पास एकौनी रोड में अनियंत्रित बाइक से कुचलकर सोलह वर्षीय किशोर धनंजय कुमार की मौत हो गई। घटना शुक्रवार के अपराहन की है। मृतक दाउदनगर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मृतक किशोर अपने घर से पैदल अपनी बहन को लाने दाउदनगर प्रखंड के बुलाकी बिगहा गांव जा रहा था। रेपुरा बस स्टैंड के पास एकौनी रोड में दाउदनगर से तेजी से जा रही अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे कुचल डाला, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीण उसे उठाकर दाउदनगर पीएचसी लाये, जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतू औरंगाबाद भेजा जा रहा है।

माँ का रोते-रोते बुरा हाल– मृतक किशोर की माँ लालमणि कुंवर को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो रोते-रोते उनका बुरा हाल हो गया। पीएचसी में उनकी रूलाई से हर किसी की आंखे नम हो जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार उसके पिता रघुपत यादव का निधन करीब दो वर्ष पूर्व हो गया था। दो भाईयों में वह छोटा भाई था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.