रिक्तियों से विद्यार्थी अभिभावक परेशान – विधान पार्षद

    बैठक को संबोधित करते एमएलसी देवेश चन्द्र ठाकुर

संतोष अमन की रिपोर्ट:

बिहार में शिक्षा की इतनी खराब स्थिति कभी नहीं रही है। किसी भी स्कूल में शिक्षकों के सभी पद भरे हुये नहीं है। रिक्तियों से स्कूल, विद्यार्थी और अभिभावक परेशान हैं। उक्त बातें बिहार के पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने विद्या निकेतन में गुरूवार की देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुये कही। उन्होंने गया स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ने की पूरी सुविधा मिलनी चाहिए। स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए अभिभावकों को भी सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। संस्कार विद्या के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक की देखरेख भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार तिवारी ने की। संस्कार विद्या के सीईओ आनंद प्रकाश, डिप्टी सीईओ विद्यासागर, भाजपा के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष रामपुकार पांडेय, विवेकानंद मिश्र, सुनील दूबे, धीरज पाठक, रंजीत कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.