सूर्य मंदिर का मनाया गया धूमधाम से वार्षिकोत्सव

           सजा धजा सोनतटीय क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर

संतोष अमन की रिपोर्ट:

पुराना शहर सोनतटीय क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम से मनाया गया। पिछले वर्ष महाशिवरात्रि के समय ही भव्य महायज्ञ का आयोजन कर देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। सूर्य मंदिर के साथ-साथ भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्रतिमा एक अलग मंदिर में स्थापित की गई थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाते हुये पर्याप्त रोशनी का प्रबंध किया गया। बारह घंटे का रूद्राभिषेक किया गया। पंडित देवशरण मिश्र, अशोक पाठक एवं कृष्ण मुरारी पाठक द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का रूद्राभिषेक कराया गया। बारह घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित हुआ। मंदिर प्रबंधन से जुडे रमेश भारती ने बताया कि रात्रि में बारह घंटे का हवन किया जा रहा है। हवन पूर्णाहूति व भंडारा का आयोजन किया गया है। मंदिर में काफी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में मुन्ना कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद केदारनाथ सिंह, ओमप्रकाश, रवि कुमार पांडेय, बलराम प्रसाद, सन्नी कुमार, अनिल कुमार समेत अन्य श्रद्धालुओं ने भूमिका निभाई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.