
संतोष अमन की रिपोर्ट:
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को दाउदनगर थाना परिसर में कांडों की समीक्षा की। उनके द्वारा थाना के अभिलेखों की जांच पड़ताल की गई। उन्होंने ससमय कांडों का निष्पादन करने के साथ ही कई अन्य निर्देश दिये। इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।