धर्म से मनुष्य जीवन होता है शाश्वत

         अरई में यज्ञ मंच पर पहुंचे एमएलसी राजन सिंह

संतोष अमन की रिपोर्ट:
     दाउदनगर प्रखंड के अरई गांव में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सह सती माँ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। यह यज्ञ स्वामी रामप्रपन्नाचार्यजी महाराज के तत्वाधान में आयोजित हो रहा है। स्वामी जी ने अपने प्रवचन में कहा कि अधर्म के रास्ते पर चलने से मनुष्य का नाश हो जाता है लेकिन धर्म के कारण मनुष्य जीवन शाश्वत हो जाता है। सनातन धर्म हमे संमार्ग का रास्ता दिखाता है जिससे जीव का कल्याण हो जाता है। स्वामी रमेशानंद जी ने भी प्रवचन किया। मंगलवार को विधान पार्षद राजन कुमार सिंह यज्ञ स्थल पर पहुंचे और स्वामी जी का आर्शीवाद लिया। उनके साथ प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अरई निवासी अश्विनी कुमार तिवारी, विवेकानंद मिश्र, सुनील दूबे, ब्रजेश पाठक, प्रमोद कुमार प्रमुख रूप से मौजूद थे। विधान पार्षद श्री सिंह ने कहा कि यज्ञ में आने से मन शुद्ध हो जाता है। ज्ञान की प्राप्ति होती है। इस मौके पर श्रीकांत शर्मा, अमरेन्द्र शर्मा, भोला मौआर, गोविंद शर्मा, अजय शर्मा, विनोद मौआर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.