स्ट्रीट लाइट लगाने की हुई मांग

संतोष अमन की रिपोर्ट:

छात्र राजद नेता नवलेश यादव ने दाउदनगर अन्तर्गत भखरूआं मोड़ बाजार रोड से मौलाबाग रोड तक स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था किये जाने की मांग की है। श्री यादव ने कहा है कि यह पथ अत्यंत ही व्यस्त पथ है तथा दिन-रात वाहनों का आवागमन होते रहता है। भखरूआं मोड़ को दाउदनगर बाजार से जोड़ने वाला यह एक मात्र पथ है तथा नहर पुल के पास सब्जी मंडी भी है। शाम होते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है। खासकर नहर पुल से लेकर मौलाबाग रोड में एसबीआई के एटीएम तक तो पूरी तरह से अंधेरा पसरा रहता है। प्रशासनिक स्तर पर पहल करते हुए स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था की जानी चाहिए। ज्ञात हो कि इस पोर्टल के माध्यम से जनता की आवाज़ बनकर पूर्व में प्रिंस गुप्ता द्वारा भी ध्यान आकृष्ट कराया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.