धर्मनीति के माध्यम से प्रेरित होता है अंतरात्मा – कुशवाहा

यज्ञ मंच का उद्घाटन करते केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा

संतोष अमन की रिपोर्ट:

अरई गांव में आयोजित यज्ञ मंच का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सह काराकाट सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को अपने संबोधन में राजनीति और धर्मनीति की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि धर्मनीति अंतरात्मा से सही रास्ते पर आने के लिए प्रेरित करता है। स्वामी रामप्रपन्नाचार्यजी महाराज ने आर्शीवचन देते हुए श्रीमद भागवत के महात्म्य को सुनाया। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा को सुनने मात्र से जीव का कल्याण होता है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि आज भी हमारा धर्म संसार के अनेक समस्याओं का निवारण कर सकता है। आवश्यकता है कि हम पहले मनोयोग से धारण करें। मंच का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अरई निवासी अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि सती माई के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यह महायज्ञ आयोजित किया गया है। विद्वानों के प्रवचन से हम सभी लाभान्वित हो रहे हैं। पटना से आये कृष्णकांत ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ मंच का उद्घाटन कराया। संत डॉ रमेशानंद मिश्र द्वारा भी प्रवचन किया जा रहा है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामलक्षण शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कमल, अजय शर्मा, संतन मौआर, कमला कांत शर्मा, कृष्णा शर्मा, धनंजय शर्मा, विजय शर्मा, राधा रमण शर्मा, भोला मौआर, गोविंद कुमार, विनोद मौआर, मोहन कुमार मंगलम, टुन कुमार आदि ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.