जलभरी में शामिल हुए करीब पांच हजार श्रद्धालु

     अरई में होने वाले यज्ञ के लिए रविवार को जलभरी की गयी। यज्ञ आगामी 25 फरवरी तक होना है। यज्ञ मंडप से नाला तक जलभरी के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आयोजकों का दावा है कि करीब पांच हजार श्रद्धालु इसमें कलश के साथ शामिल हुए। धर्मदत्त शर्मा के वैदिक मंत्रोचारण के बीच जलभरी हुई। बताया गया कि जलभरी यात्रा में विधायक बीरेंद्र सिन्हा, जिला पार्षद राम कृष्ण कुमार उर्फ़ नन्हकू पाण्डेय, पैक्स अध्यक्ष सुबोध शर्मा व अजय शर्मा, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, भाजपा नेता अश्विनी तिवारी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामलक्षण शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कमल, ई.अजय शर्मा, गोविंद कुमार, संतन मौआर, रामजी शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, विजय शर्मा, दिल्केश्वर मौआर, सोहराई शर्मा, गोविद कुमार सम्मिलित हुए। यहाँ सती माई की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है| श्री श्री 1008 स्वामी रामप्रपन्नाचार्यजी के तत्वाधान में यह यज्ञ कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.