कदाचार के आरोप में दो छात्र निष्कासित

संतोष अमन की रिपोर्ट:

इंटरमीडिएट की परीक्षा दाउदनगर अनुमंडल के 24 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन परीक्षा प्रारंभ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ली गई। दिन मंगलवार को पहली पाली में दाउदनगर काॅलेज परीक्षा केंद्र से कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। दूसरी ओर विभिन्न परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति का माहौल दिखा।

जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर जांच करने के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश करने दिया जा रहा था। सभी परीक्षा केंद्रों पर दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की गई है तथा साथ ही महिला पुलिस भी तैनात किये गये हैं। एसडीओ राकेश कुमार, बीडीओ अशोक प्रसाद, डीसीएलआर मनोज कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष साकेत सौरभ समेत अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.