युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद क़ारी शोएब का दाऊदनगर में हुआ आगमण

आज दिनांक 6 फ़रवरी 2017 को  दाउदनगर में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कारी शोएब का औरंगाबाद जाने के क्रम में दाउदनगर के भखरूआँ मोड़ पे युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार और राजद के नगर अध्यछ मुन्ना अजीज के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। वे आगामी 13 फ़रवरी को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव के होने वाले युवा प्रमंडलीय सम्मलेन के तैयारी हेतु औरंगाबाद जिला में बैठक करने के लिए जा रहे थे। मौके पे उन्होंने कहा कि बिहार का हरेक युवा तेजश्वी जी को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। बिहार के सबसे युवा मुख्यमंत्री तेजश्वी यादव जी होंगे।

इस मौके पे ओबरा विधानसभा के विधायक बीरेंद्र कुमार सिन्हा, राजद के प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र जी, राजद ओबरा के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश जी, प्रवक्ता सुनील जी, पिंटू यादव, संजीत, सुजीत, अंकित शर्मा, रिजवान, प्रिंस तिवारी, मुकेश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, सफ़दर हयात, राजकिशोर यादव, रूदल, रविंद्र यादव, विनय समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.