जनता को बरगला रही है बिहार सरकार – रामकृपाल

रामकृपाल यादव का स्वागत करते भाजपा के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव एवं अन्य

संतोष अमन की रिपोर्ट:

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भखरूआं मोड़ पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव का भव्य स्वागत किया। वे शनिवार को देव प्रखंड के केताकी में एक कार्यक्रम में भाग लेने दाउदनगर होते हुए जा रहे थे।

श्री यादव ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की महागठबंधन की सरकार विकास नहीं कर रही है। राजनीति कर रही है और जनता को बरगला रही है। राज्य सरकार की स्थिति यह है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत फर्स्ट फेज का ही पन्द्रह सौ किलोमीटर का डीपीआर नहीं बनाकर भेज सकी है। स्वागत करने वालो में भाजपा के शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष रामपुकार पांडेय, सुनील दूबे, कृष्णा यादव, प्रो. अरूण यादव, बंजारी यादव, सत्येंद्र तिवारी, जगन्नाथ शर्मा, विजय कुमार निराला, सरयू सिंह, धीरेन्द्र प्रसाद, रवि शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.