सभी प्रखंडों में निकलेगा अधिकार यात्रा

संतोष अमन की रिपोर्ट:

भाकपा माले जिला स्टेंडिंग कमेटी की बैठक जिला सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में भखरूआं स्थित पार्टी के अनुमंडल कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से 19 फरवरी को पटना में होने वाले अधिकार रैली की सफलता पर चर्चा की गई। कहा गया कि औरंगाबाद जिले से दस हजार की संख्या में लोग अधिकार रैली में जाएंगे। बैठक की जानकारी देते हुए टाउन सचिव बिरजु चौधरी ने बताया कि 10 से 15 फरवरी तक सभी प्रखंडों में अधिकार रथ यात्रा निकाला जाएगा। गांव व बाजारों में नुक्कड सभा आयोजित की जाएगी। 10 फरवरी को अधिकार यात्रा दाउदनगर से शुरू होकर हसुपरा, गोह, हथियारा होते हुए 11 फरवरी को गोह से होकर रफीगंज, मदनपुर, शिवगंज होते औरंगाबाद पहुंचेगा। 12 फरवरी को देव होते हुए अम्बा, 13 फरवरी को अम्बा से नवीनगर, 14 फरवरी को नवीनगर से बारूण, 15 फरवरी को बारूण से डिहरा, ओबरा होते हुए दाउदनगर के सोनी, तरार, रेपुरा, भखरूआं व बाजार होते हुए अंछा में जाकर समाप्त होगी। 17 फरवरी को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। प्रचार टीम में भाकपा माले नेता एवं पूर्व मुख्य पार्षद धर्मेन्द्र कुमार, राजकुमार भगत, बिरजु चैधरी, चंद्रमा पासवान व मुनारिक राम शामिल रहेंगे। बैठक में प्रखंड सचिव मदन प्रजापति, हसपुरा प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान, अधिवक्ता नंद कुमार यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.