मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया सड़क जाम

                  ठाकुर बिगहा में रोड जाम किये बच्चे

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय बिरई के छात्र-छात्राओं ने छात्रवृति व पोशाक राशि की मांग को लेकर शुक्रवार को एनएच-98 पर आ गये। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दाउदनगर-पटना मुख्य पथ को जिले की प्रवेश सीमा ठाकुर बिगहा के पास जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। बीडीओ अशोक प्रसाद एवं थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बच्चों को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया।

                       समझाते बीडीओ अशोक प्रसाद

भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार तिवारी एवं शमशेरनगर के वार्ड सदस्य रविरंजन कुमार ने भी बच्चों को समझाया। छात्र-छात्राओं का आरोप था कि प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रवृति एवं पोषाक राशि का वितरण नहीं किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक से मांग की जाती है तो वे डांटकर भगा देते हैं। बच्चों के साथ काफी संख्या में उनकी माताएं एवं अभिभावक भी सड़क पर उतर आये थे। काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर जाम को हटवाया गया। श्री प्रसाद ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय जाकर जांच करने का आदेश दिया गया है। वे जांच कर जांच प्रतिवेदन देंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.