शोक सभा का किया गया आयोजन

संतोष अमन की रिपोर्ट:

साक्षर भारत मिशन कार्यालय में टोला सेवकों की बैठक में शोक सभा का आयोजन किया गया। मदनपुर प्रखंड के टोला सेवक अशोक रजक के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक संजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि दिवंगत अशोक रजक की पत्नी को दाउदनगर के टोला सेवकों की ओर से पांच हजार रूपया सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर कृष्णा चौधरी, संजय गांधी, किशोरी चौधरी, अशोक चौधरी, महेश कुमार, संतोष कुमार, जरीना खातुन, इरशाद आलम, गुलनाज प्रवीण, माया कुमारी, पिंकी कुमारी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.