कोशिश करने वालो की हार नहीं होती

संतोष अमन की रिपोर्ट:

     गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को एक समारोह आयोजित कर संस्कार विद्या नाॅलेज सिटी में सम्मानित किया गया। सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सफलता का सारा श्रेय बच्चों और शिक्षकों को है। इसी तरह से मेहनत करते हुए लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें। कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती। सीईओ आनंद प्रकाश ने कहा कि हमारा उदेश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास है। यह सर्वांगीण विकास का ही प्रतिफल है कि विद्यालय ने प्रत्येक कार्यक्रमों में अपना परचम लहराया है। कठिन परिश्रम सफलता के मार्ग को प्रशस्त करता है। मंच संचालन पायल सिंहा ने की। इस मौके पर प्राचार्य ए.के. मिश्रा, विकास कुमार, अरविंद कुमार, अमित कुमार, मिथिलेस कुमार, सुमन कुमारी, विजेन्द्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.