मखरा के युवक की रेल से कटकर मौत

संतोष अमन की रिपोर्ट:

अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदनगर प्रखंड अन्तर्गत मखरा निवासी धर्मेन्द्र सिंह के रूप में की गई है तथा दाउदनगर प्रखंड के सिंदुआर पंचायत स्थित फदरपुर निवासी मोहन सिंह के पुत्र हैं। शव घर पहुंच गया है तथा परिजनों में मातम छाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक मृतक कुदरा से वापस लौट रहा था। परिजनों से मिलने के बाद फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन के जिला सचिव सुरेन्द्र यादव ने बताया कि महाबोधी ट्रेन से उतरने के दौरान यह घटना घटी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.