सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

बैठक करते भखरूआंवासी युवा एकता संघ के सदस्य

संतोष अमन की रिपोर्ट:

भखरुआंवासी युवा एकता संघ की बैठक अध्यक्ष संजीत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। श्री यादव ने बताया कि छः फरवरी को बाजार समिति परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कला व संस्कृति के संवर्धन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बैठक में धनंजय कुमार, मंटू कुमार, कमल कुमार, नरेश कुमार, प्रेम कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.