परेड ग्राउंड पर दिखी झाक़ियोंकी झलकियाँ- पाँच झाक़ियों को पुरस्कृत किया गया

संतोष अमन की रिपोर्ट:
68वाँ गणतंत्र दिवस समारोह दाउदनगर में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों द्वारा निकाली गई झकियां आकर्षण का केंद्र रहा। परेड ग्राउंड दाउदनगर में झांकी प्रस्तुति इस प्रकार रही -प्रथम स्थान पर नवज्योति शिक्षा निकेतन रहा, दूसरे स्थान पर विवेकानंद मिशन स्कूल व भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज तथा तीसरे स्थान DORD स्कूल और SDPO कार्यालय रहा। इनके अलावा एसेम्बली ऑफ गॉड मिशन स्कूल की प्रस्तुति सराहनीय रही है। सभी झांकियां एक से बढ़कर एक रही पर ग़ौर करने वाली बात यह रही कि इस बार संस्कार विद्या व विद्या निकेतन ने झाँकी की प्रस्तुति नहीं रही।


झकियों की प्रस्तुति के पश्चात नवज्योति शिक्षा निकेतन के निदेशक नीरज गुप्ता को ढेर सारी बधाइयों मिली। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और झाँकी की त्यारी करने वाली टीम ने जमकर मेहनत किया था जिसका परिणाम भी देखने को मिला। इस उपलब्धि को उन्होंने बच्चों को समर्पित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.