धान अधिप्राप्ति की बैठक में हुई समीक्षा

व्यापार मंडल की बैठक करते अध्यक्ष दीपक सिंह एवं अन्य सदस्य

संतोष अमन की रिपोर्ट:

व्यापार मंडल की एक बैठक गोदाम सह कार्यालय में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता दीपक सिंह ने की। इस बैठक में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने आइसीडीपी के योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा की।

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अमरनाथ कपूर ने धान अधिप्राप्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि किसान अपना आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन अवश्य करायें। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाओं पर विचार किया जा रहा है। गोदाम व दुकान का निर्माण कराये जाने पर भी विचार किया गया है। किसानों का धान पूरी पारदर्शितापूर्वक क्रय किया जा रहा है। इस मौके पर सदस्य देवेन्द्र कुमार सिंह, सुरेन्द्र शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.