मृतक की हुई पहचान गणेश पासवान के रूप में

संतोष अमन की रिपोर्ट:

सोमवार को भखरूआं-बाजार रोड में नैनो कार से कुलचकर मौत के शिकार हुए अधेड़ की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेरनगर निवासी गणेश पासवान के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र ने मृतक की फोटो देखकर मृतक की पहचान की। मृतक के पुत्र संजय कुमार द्वारा एक प्राथमिकी दाउदनगर थाने में दर्ज करायी गई है। प्राथमिकी के अनुसार मृतक अपने घर से दाउदनगर बाजार के लिए निकले थे। भखरूआं बाजार-रोड में वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। जब शाम को वे घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें खोजने लगे। किसी ने बताया कि दाउदनगर में एक सड़क हादसा में एक अधेड उम्र के व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद बेटे ने थाना पहुंचकर मृतक की तस्वीर को देखकर शव की पहचान की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.