मदरसा इस्लामिया में कौशल रोजगार हेतु दी गई प्रशिक्षण

मो. मनसूर की रिपोर्ट:

नगर पंचायत दाउदनगर के वार्ड नं0 6 अन्तर्गत मदरसा इस्लामिया में दिन सोमवार को मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर सिटी मिशन मैनेजर कुमार सुधांशू शेखर द्वारा दीन दयाल राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बी.पी.एल. परिवार के युवाओ एवं महिलाओं को कौशल रोज़गार हेतु प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें विभिन्न कोर्सो के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में टैली, डी.टी.पी., व्यूटीशियन, सिलाई मशीन, ड्राइविंग, प्लम्बरिंग इत्यादि के बारे मे जानकारी दी गई। साथ ही बी.पी.एल. परिवारों की महिलाओं का दो स्वयं सहायता समूह (एस.एस.जी.) का गठन किया गया। इस दरम्यान नियमित बैठक, बचत और स्वछता अभियान के बारे में चर्चा किया गया, जिसमें वार्ड न0 6 की जनता, नगर पंचायत के अमिन मो0 अनवर फहीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.