शिक्षा व्यवस्था को लेकर अभाविप ने किया घेराव

संतोष अमन की रिपोर्ट:

आज दिन सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी, औरंगाबाद का घेराव किया गया। अभाविप ने बताया कि पूर्व में भी जिला शिक्षा पदाधिकारी को मांग पत्र के माध्यम से समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया गया था और समस्याओं को जल्द निदान करने का मांग किया था लेकिन और कामों में उलझते हुए शिक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज कर मांगो को अनदेखी किया गया। जिसको देखते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशिका कुमारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

जिला संयोजक सौरभ सिन्हा व नगर मंत्री अमित गुप्ता ने कहा कि आज बिहार सरकार चिल्ला रही है कि राज्य को शौच मुक्त करेंगे, किंतु विद्यालयों और महाविद्यालयों में शौचालय की व्यवस्था पूर्ण रुप से नहीं है। मूलभूत सुविधाओं का अभाव आज भी छात्र छात्राएं झेल रहे हैं जैसे शिक्षक, पेयजल, भवन, छात्रावास, क्लासरूम, बेंच की व्यवस्था भी आज तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। यहां तक की क्लास रूम की फर्श भी बैठने लायक नहीं होता है। छात्रों को डिग्री के नाम पर महज कागज का टुकड़ा सरकार के द्वारा दिया जा रहा है।

प्रदेश मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि कभी एडमिशन के नाम पर तो कभी किताब चेंज के नाम पर तो कभी ड्रेस चेंज के नाम पर अभिभावक का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। सभी स्कूलों में गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा भी नहीं दी जा रही है। इस मौके पर विभाग संयोजक राहुल कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर कुमार, कालीचरण, शशि कुमार, नगर सहमंत्री नीतीश कुमार, अमरेंद्र कुमार, शिवकुमार, कॉलेज अध्यक्ष सतीश कुमार, संजीत कुमार, प्रभात कुमार, विकी कुमार, मारुत पांडे, विशाल कुमार, चंदन कुमार, शशांक कुमार, लल्लू कुमार,अश्विनी कुमार, सोनू कुमार, सोनल कुमार, मनीषा कुमारी, चंचल कुमारी, रानी कुमारी, रिया कुमारी, निधि कुमारी आदि दर्जनों छात्र उपस्थित थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.