आज होगा प्रदर्शन, शामिल होंगे श्याम सुन्दर

23 जनवरी को दाउदनगर अनुमंडल पर महादलित विकास मिशन की ओर से आयोजित प्रदर्शन में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुन्दर शिरकत करने वाले हैं। इसकी जानकारी पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष गणेश कुमार ने दी। श्री कुमार ने बताया कि प्रदेश में लगातार दलित-महादलितों पर अत्याचार हो रहा है। दाउदनगर अनुमंडल में भी महादलितों की योजनाओं का बंटाधार हो रहा है। इसकी लड़ाई के लिए हम तत्पर हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.