सुनील बने संघ के नये अध्यक्ष, कमेटी का हुआ गठन

चाणक्य युवा संघ के नये अध्यक्ष सुनील दूबे के साथ सदस्य

संतोष अमन की रिपोर्ट:

चाणक्य युवा संघ की नई कमेटी का गठन रविवार को किया गया। इसके लिए पांडेय टोली स्थित अवधेश पांडेय के आवास पर एक बैठक का आयोजन सत्येंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। दूबे खैरा निवासी सुनील दूबे को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। वे इस संघ के दूसरे अध्यक्ष हैं। मुकेश मिश्रा, विवेकानंद मिश्र व अनुज दूबे को उपाध्यक्ष चुना गया तथा चिंटू मिश्र कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये। धीरज पांडेय को सचिव, अवधेश पांडेय को उपसचिव, नीरज पांडेय को कोषाध्यक्ष, छोटू पांडेय को उपकोषाध्यक्ष, सुनील पाठक को संगठन मंत्री, प्रशांत इन्द्रगुरू व धीरज मिश्र को मीडीया प्रभारी बनाया गया है। संरक्षक मंडली में अश्विनी तिवारी, सत्येंद्र तिवारी व रामकिशोर तिवारी बनाये गये हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में दीपक मिश्रा, रवि मिश्रा, श्रवण पांडेय, दीपक पाठक, गुडडू पाठक शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.