प्रोत्साहन पुरस्कार से शिक्षक महेंद्र को किया गया सम्मानित


संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर निवासी शिक्षक महेन्द्र कुमार को केंद्रीय विद्यालय के स्थापना दिवस पर संभागीय प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार पिछले 18 जनवरी को प्राप्त हुआ है। वे केंद्रीय विद्यालय चेन्नई में हिंदी शिक्षक हैं और दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या-05 फुले नगर (माली टोला) निवासी स्व0 सत्यनारायण भगत के पुत्र हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वार्ड पार्षद बसंत कुमार ने कहा कि हिंदी के कहानी व कविता के लिए वे कई बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी हो चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर दाउदनगर क्षेत्र के साथ-साथ पुरा औरंगाबाद जिला गौरवान्वित हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.