राजनीतिक दलों ने किया मानव श्रृंखला में सहयोग

संतोष अमन की रिपोर्ट:

विभिन्न राजनीतिक दलों ने दिन शनिवार को मानव श्रृंखला में सकारात्मक तरीके से सहयोग किया। भखरूआं मोड़ पर सुबह से ही जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चंद्रवंशी, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार यादव, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, जदयू नेता विजय पासवान, युवा राजद नेता राजकिशोर राय समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता भखरूआं मोड पर पहुंच गये।

युवा राजद के प्रखंड प्रवक्ता सुनील कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता जिनोरिया में मानव श्रृंखला में लगे। काफी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला में भाग लिया और इसे सफल बनाने में सहयोग किया। दाउदनगर शहर में जदयू अतिपिछडा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पप्पु गुप्ता एवं जदयू नेता संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू भी शामिल रहे। पेंशनर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सीनीयर सिटीजन एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन सचिव लक्ष्मण चैधरी भी भखरूआं मोड पर श्रृंखला में शामिल हुये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.