मानव श्रृंखला के दौरान लोगों में दिखा उत्सव का माहौल

संतोष अमन की रिपोर्ट:

     आज शाम ढलने से पहले इतिहास के एक ऐसे पन्ने का गवाह बना है जो अरसे तक राज्य के चेहरे को रोशन करता रहेगा।  आज दिन शनिवार को मानव श्रृंखला के दरम्यान बच्चों व महिलाएं में उत्साह का माहौल दिखा। कुछ अभिभावक के मना करने के बावजूद बच्चे नही मान रहे थे, और मानव श्रृंखला में जाने को तैयार थें। इसकी शुरूआत दोहपर 12.15 से की गयी। इसमें छात्र-छात्राओं समेत सभी स्तर के जनप्रतिनिधि, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सभी समुदायों तथा अन्य लोग भी शामिल थें। राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता भी इसके हिस्सा थें। जगह- जगह पर बिस्कीट व पानी की व्यवस्था की गई थी। नशामुक्ति के संकल्प को स्वर एवं बल देने के लिए विश्व की सबसे विशाल मानव श्रृंखला रचकर पूरा बिहार नशे को ना बोला है। इतिहास के इस टुकड़े का हिस्सा बनकर यह पीढ़ी खुद पर गर्व करेगी। ये बिहार के लिए एैतिहासिक पल बना।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.