संतोष अमन की रिपोर्ट:
दाउदनगर प्रखंड के इमामगंज में स्व0 देवचंद सिंह यादव की पहली पुण्यतिथी दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। उनके पुत्र एवं कांग्रेस के तरार पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि उनकी प्रतिमा का अनावरण होगा। तथा रात्रि में जहानाबाद के मशहूर ब्यास संतोष दीवाना और अरवल के किरण बेदर्दी के बीच दो गोला का मुकाबला होगा।